दिल्ली मेें कई मुख्य मार्गों पर लगा भीषण जाम

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 06 Nov 2021 , 18:10:01 PM
  • Share With





नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में दिल्ली जाम से हाफ रही है। शनिवार शाम को राजधानी के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली में बारापुला से नोएडा जाने वाली लेन पर भीषण जाम लगा है। वहीं, रिंग रोड पर सराय काले खां बस अड्डे के पास भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मूलचंद से डीएनडी व सराय काले खां जाने वाले मार्ग पर भी भीषण जाम लगा है।

जाम लगने की मुख्य वजह भैया दूज और आश्रम फ्लाईओवर एक्टेंशन का कार्य को बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि भैया दूज पर बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले हैं। आश्रम फ्लाईओवर एक्टेंशन का कार्य भी चल रहा है। वाहनों का दबाव अधिक होने जाम लगा है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान