नायडू ने कामराज को किया नमन

पब्लिक एशिया | विशेष संवाददाता
Updated: 15 Jul 2021 , 19:06:00 PM
  • Share With



नयी दिल्ली  उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के.कामराज की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया है।

 नायडू ने गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्री कामराज को तमिलनाडु में शिक्षा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन के लिए जाना जाएगा। वह गरीबों के हितों की रक्षा के योद्धा थे।

 नायडू ने कहा, “तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के.कामराज की जयंती पर उनको भावपूर्ण नमन। वह दूरद्रष्टा थे। उन्हें सरलता, निष्ठा और गरीबों के कल्याण के पुरोधा के रूप में जाना जाता है। उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी भूमिका निभायी और इसमें आमूल चूल परिवर्तन किया।”





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान