पांच करोड़ किशाेरों को लगा कोविड टीका

पब्लिक एशिया ब्यूरो | पब्लिक एशिया
Updated: 08 Feb 2022 , 19:26:10 PM
  • Share With



नयी दिल्ली | देश में पांच करोड़ किशोरों को कोविड टीका दिया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांंडविया ने मंगलवार को यहां एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ युवा शक्ति का वंदन अभिनंदन। पांच करोड़ से अधिक 15-18 आयुवर्ग के युवाओं को लगी कोविड टीके की पहली खुराक।” उन्होंने कहा कि युवा भारत पूरी ताकत से महामारी के खिलाफ संघर्ष में जुटा है।

देश में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण तीन जनवरी 2022 से आरंभ हुआ था। देश में तकरीबन साढ़े सात करोड़ की किशोर आबादी है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान