मुस्लिम विश्व लीग के महासचिव ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

public asia | पब्लिक एशिया ब्यूरो
Updated: 12 Jul 2023 , 15:24:12 PM
  • Share With



भारत की यात्रा पर आये मुस्लिम विश्व लीग के महासचिव डा़ मुहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इस्सा ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने पहली आधिकारिक यात्रा पर आये डा़ अल इस्सा का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सहिष्णुता पर आधारित मूल्यों और धर्मों के बीच परस्पर संवाद बढाने में मुस्लिम विश्व लीग की भूमिका की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि भारत बहु संस्कृति, बहु भाषा, अनेक जातियाें और धर्मों की विविधता की एकता को मनाने वाला देश है। भारत में 20 करोड़ मुस्लिम भाई- बहन रहते हैं और हमारे देश में दुनिया की दूसरी सबसे अधिक मुस्लिम आबादी है।
मुर्मू ने कहा कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। दोनों देशों का सौहार्दपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास है जो व्यापार तथा लोगों के बीच परस्पर संपर्क पर आधारित है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और सऊदी अरब दोनों ही हर तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ इनकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाये जाने की जरूरत है और यह उदार विचारों के माध्यम से ही संभव है। राष्ट्रपति ने उग्रवाद , आतंकवाद और हिसा के खिलाफ डा अल इस्सा के रूख की भी सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डा अल इस्सा की भारत यात्रा से मुस्लिम विश्व लीग के साथ सहयोग के अवसर बढेंगे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान