दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हो रही तेज बारिश, तापमान में गिरावट

पब्लिक एशिया | विशेष संवाददाता
Updated: 18 Jul 2021 , 19:15:44 PM
  • Share With



नई दिल्ली, संवाददाता। तेज गर्मी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रविवार की शाम को राहत मिली। दिल्ली में हुई तेज बरसात ने मौसम के पारे में गिरावट की। सुबह तेज धूप थी, दोपहर में मौसम ने करवट बदली, आसमान देखकर ऐसा लग रहा था कि आज बरसात होनी ही चाहिए, देर शाम पांच बजे बरसात शुरू हुई।

राजधानी में मानसून के दस्तक देने के बाद पिछले तीन दिन से बारिश नहीं हुई थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शनिवार को भी तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात से ही बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं, इसे देखते हुए रविवार को दिल्ली में सभी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था। ये पूर्वानुमान आसमान को देखते हुए काफी हद तक सही साबित हुआ।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान